जरुरी जानकारी | तेजी लौटने से शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी 7.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कई दिनों के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बीच बुधवार को निवेशकों की संपत्ति में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का उछाल आया।
मुंबई, पांच मार्च कई दिनों के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बीच बुधवार को निवेशकों की संपत्ति में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का उछाल आया।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 740.30 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 73,730.23 अंक पर बंद हुआ।
इसके साथ ही छोटी कंपनियों के शेयरों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 2.80 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 2.66 प्रतिशत के लाभ में रहा।
इस तरह बाजार में चौतरफा लिवाली दर्ज की गई। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
तेजी के इस माहौल में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7,97,247.7 करोड़ रुपये उछलकर 3,93,04,041.75 करोड़ रुपये (4.51 अरब डॉलर) हो गया।
इसके पहले कई दिनों में शेयर बाजार में गिरावट का दौर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

