जरुरी जानकारी | शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंदी को लेकर नए सिरे से चिंता पैदा होने के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। इससे पिछले आठ कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा है।
मुंबई, 13 अप्रैल मंदी को लेकर नए सिरे से चिंता पैदा होने के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। इससे पिछले आठ कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा है।
मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.66 अंक टूटकर 60,228.11 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.45 अंक के नुकसान से 17,767.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में थे।
टीसीएस का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,392 करोड़ रुपये रहा है।
पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति के शेयर लाभ में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

