देश की खबरें | हिप्र के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 23 जून को किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर यहां ऐतिहासिक रिज पर किया जाएगा। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, पांच अप्रैल हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर यहां ऐतिहासिक रिज पर किया जाएगा। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा के निकट स्थापित की जाएगी। उन्होंने प्रतिमा के लिए स्थान उपलब्ध कराने के वास्ते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने घोषणा की कि उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण 23 जून को उनकी जयंती पर किया जायेगा।

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के गठन की घोषणा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि चूंकि राज्य के लोग प्रतिमा के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं, इसलिए फाउंडेशन ने निर्णय लिया है कि वह सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के अलावा ग्रामीण लोगों और जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के प्रति दिवंगत वीरभद्र सिंह का दृष्टिकोण कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के लिए काम करेगी और जरूरतमंदों की मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now