देश की खबरें | थाना प्रभारी ने भाजपा उपाध्यक्ष को दी कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई : जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्‍वाति सिंह के पति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को एक थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

बलिया (उत्तर प्रदेश), छह मार्च उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्‍वाति सिंह के पति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को एक थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि जिले के दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह द्वारा बलिया सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (शहर) भूषण वर्मा को तथ्यों की जांच कर शीघ्र जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में थाना प्रभारी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- "सर मैं आपका एसएचओ हूं। आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए एस्‍कॉर्ट करने चल रहा हूं पहली बार।"

यह कहते हुए थानेदार वीडियो में काफी खुश नज़र आ रहे हैं। दूसरी तरफ दयाशंकर सिंह भी मुस्‍कुराते हुए थानेदार का अभिवादन स्‍वीकार करते हैं और फिर उनका काफिला बढ़ जाता है।

थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि गत दो मार्च की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) व भाजपा समर्थकों के मध्य झड़प की घटना हुई थी और इस घटना में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने सपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री नारद राय पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए हमला कराने की शिकायत दर्ज करायी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद दयाशंकर सिंह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गये थे, दूसरी तरफ सपा समर्थक भी थाने आने लगे थे, ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के दृष्टिगत उन्होंने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए किसी तरह से दयाशंकर सिंह व भाजपा समर्थकों को हटाया तथा मामला नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो उसी दौरान का है।

दयाशंकर सिंह भाजपा से बलिया सदर सीट से उम्‍मीदवार हैं। उनकी पत्नी स्‍वाति सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड