देश की खबरें | बिजली कंपनियों को अनिश्चितकाल के लिए लाइसेंस देने से से राज्य को भारी नुकसान हुआ : सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन कंपनियों को अनिश्चितकालीन लाइसेंस दिए जाने पर खेद जताते हुए कहा कि इससे राज्य को ‘‘काफी नुकसान’’ हुआ है और प्रदेशवासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

शिमला, 20 मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन कंपनियों को अनिश्चितकालीन लाइसेंस दिए जाने पर खेद जताते हुए कहा कि इससे राज्य को ‘‘काफी नुकसान’’ हुआ है और प्रदेशवासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

बांध सुरक्षा पर यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने कहा कि पहले ऐसे लाइसेंस 35-40 साल के लिए वैध होते थे और उसके बाद जलविद्युत परियोजना का स्वामित्व सरकार को हस्तांतरित हो जाता था।

उन्होंने कहा कि नदी का पानी राज्य में बिजली उत्पादन का मुख्य स्रोत है और अब भी कई ऐसी बिजली परियोजनाएं हैं, जिन्हें राज्य को सौंपने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं का स्वामित्व प्राप्त करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कई जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध और पौंग बांध के निर्माण के दौरान कई लोग विस्थापित हुए और वे अब भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के लोगों को अपना हिस्सा पाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर