देश की खबरें | आपदा से प्रभावित प्रत्येक नागरिक को राहत उपलब्ध करा रही राज्य सरकारः गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की आपदा में न्यूनतम नुकसान और अधिकतम राहत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर, दो सितम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की आपदा में न्यूनतम नुकसान और अधिकतम राहत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक नागरिक को मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) मानदंडों में संशोधन किया है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पुराने एवं नये दावों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही अधिकारियों को 2022-23 के लिए सभी ‘इनपुट सब्सिडी’ का वितरण 15 सितंबर 2023 तक करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि 2020-21 से 2022-23 के दौरान लगभग 30.15 लाख काश्तकारों को 2,595.57 करोड़ रूपये की इनपुट सब्सिडी दी गई है, जिसमें वर्ष 2022-23 में 6.82 लाख किसानों को 800 करोड़ रूपये की इनपुट सब्सिडी शामिल है।

कृषि एवं उद्यान सचिव डॉ. पृथ्वीराज ने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 31.54 लाख पॉलिसीधारकों को लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि वितरित की गई है और शेष करीब 700 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सितंबर के मध्य तक कर दिया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान