देश की खबरें | असम में पानी की पाइपलाइन फटने की घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने समिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार ने गुवाहाटी में पानी की पाइपलाइन फटने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। एक दिन पहले हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

गुवाहाटी, 28 मई असम सरकार ने गुवाहाटी में पानी की पाइपलाइन फटने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। एक दिन पहले हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

एक अधिसूचना के अनुसार, समिति की अध्यक्षता आवास और शहरी मामलों के सचिव पी. राम खौंड करेंगे, जबकि अन्य दो सदस्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के सेवानिवृत्त सचिव रामेंद्र सुंदर चौधरी और सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता संजय कुमार महंत हैं।

समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया और बृहस्पतिवार को हुई इस घटना की जांच के लिए कामरूप मेट्रोपोलिटन जिलाधिकारी को निर्देश दिया।

आयोग के सदस्य सतनौ भराली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आयोग ने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द एएचआरसी को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को गुवाहाटी के खरगुल इलाके में पाइप फटने के वास्तविक कारण का पता नहीं चला है और जिलाधिकारी को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\