जरुरी जानकारी | महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी: इंडरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में देरी होने की आशंका है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर रेटिंग कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में देरी होने की आशंका है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस समय सरकार की प्राथमिकता पारंपरिक ऑटोमोबाइल उद्योग को पुनर्जीवित करने की है और साथ ही कम कीमत होने के कारण पारंपरिक जीवाश्म ईंधन पर आधारित गाड़ियों को खरीदना ग्राहकों के लिए आसान होगा।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

ऐसे में इंडरा ने निकट भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों से फोकस हटने का अनुमान जताया है।

इंडरा ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रानिक गाड़ियों को दोतरफा दबाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि एक तरह जहां उपभोक्ता इस समय अधिक कीमत अदा करने के लिए तैयार नहीं होंगे, वहीं दूसरी ओर विनिर्माता भी इस समय पूंजीगत खर्च को बढ़ाने से परहेज करेंगे।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

रिपोर्ट में कहा गया कि इन गाड़ियों के महंगा होने और पहले ही दबाव का सामना कर रहे परंपरागत ऑटो उद्योग को बचाने की सरकार की प्राथमिकता के चलते कुछ समय के लिए इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों से ध्यान हट सकता है।

एजेंसी ने कहा कि महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों में कमी के चलते ऑटोमोबाइल उद्योग को वित्त वर्ष 2020-21 में बिक्री में 20 प्रतिशत कमी का सामना करना पड़ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान