विदेश की खबरें | चीन में शहरी गर्मी को मात देते ‘स्पंज शहर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चोंगकिंग (चीन), 18 जुलाई (360इंफो) शहरी बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे शहरी गर्मी को रोकने के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।

चोंगकिंग (चीन), 18 जुलाई (360इंफो) शहरी बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे शहरी गर्मी को रोकने के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।

‘गुआंगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया’ में 24 लाख की आबादी वाला एक शहर है झुहाई, आप दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के केंद्र में एक ऐसे शहर की कल्पना बमुश्किल ही कर सकते हैं। लेकिन 708 शहरी पार्कों, वाटरफ्रंट के सामने पंक्तिबद्ध लगे पेड़ों के बीच सैर करने की जगह और समुद्र व पहाड़ के बीच संबंध के साथ, झुहाई एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे वन शहर के रूप में जाना जाता है।

झुहाई हालांकि हमेशा से इतना हरा-भरा नहीं था। 2014 के अंत में, चीन की सरकार ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत ‘स्पंज शहरों’ को बढ़ावा देने की बात कही गई। राष्ट्रीय स्तर पर 30 शहरों में प्रायोगिक आधार पर 1.2-1.8 अरब आरएमबी (चीनी मुद्रा) के साथ चीन ने बाढ़ रोकने के लिये शहरी डिजाइन विकसित करने पर जोर दिया।

चीनी दिशानिर्देश के मुताबिक एक स्पंज शहर वह होता है जिसने सड़कों व फुटपाथों जैसी कठोर सतहों को पारगम्य सतहों में बदल दिया है जो पानी को अवशोषित कर सकती है, जिनमें पानी रिस सकता है, जो पानी को शुद्ध व संग्रहित कर सकती है, और बाद में उपयोग के लिए संग्रहित पानी को छोड़ भी सकती है। दुनिया के अन्य हिस्सों में, इसी तरह की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को कम प्रभाव वाला विकास या जल संवेदनशील शहरी डिजाइन के रूप में जाना जाता है। हालांकि केवल चीन ने उन्हें शहर-व्यापी पैमाने पर लागू किया है।

झुहाई ने 2016 से 115 वर्ग किलोमीटर ‘स्पंज शहर’ अवसंरचना विकसित की है जो शहर के कुल शहरी क्षेत्र का करीब एक चौथाई है। झुहाई में सरंध्र ईंट या सरंध्र कंक्रीट फुटपाथ, सरंध्र डामर सड़कें, हरित छतें, हरित ढलाव, जैव-प्रतिधारण घाटी, तालाब, वर्षा जल आर्द्रभूमि, घास के मैदान और वनस्पति बफर ज़ोन हैं।

झुहाई के शहरी बाढ़ निरोधक उपाय शहरी गर्मी को रोकने में भी मददगार हैं।

शहरी बाढ़ की समस्याओं को कम करने में तो 'स्पंज शहर' सफल रहे ही हैं, शहरी गर्मी से होने वाली मौतों को कम करने का उनका एक अनपेक्षित लाभ भी है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि अत्यधिक गर्मी जानलेवा है।

समूचे यूरोप में, यह अनुमान लगाया गया है कि 2020 की भीषण गर्मी की घटनाओं के कारण फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और ब्रिटेन में कुल 6,340 अतिरिक्त मौतें हुईं। इस बीच, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में, 2021 की गर्मी के कारण कुछ ही हफ्तों में 569 अतिरिक्त मौतें हुईं। शहर अक्सर लू में सबसे खतरनाक स्थान होते हैं, अध्ययनों से पता चलता है कि वे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में 10-12 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो सकते हैं।

चीन में, शहरी गर्मी शमन और अनुकूलन को लेकर कोई निर्धारित योजना, नीतियां और कार्य नहीं हैं। विशेष रूप से विकासशील देशों में बदलते परिवेश और शहरी विस्तार से संभावित शहरी शीतलन रणनीतियों में भी बाधा आती है। ‘स्पंज सिटी’ प्रणाली के माध्यम से हालांकि शहरी बाढ़ को नियंत्रित करने से शहरी गर्मी को रोकने के लिए भी बड़े लाभ हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, चीन के ग्वांगझाऊ में एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि सरंध्र ईंटों और सरंध्र कंक्रीट को अपनाने से फुटपाथ की सतह का तापमान क्रमशः 12 और 20 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। हवा के तापमान को एक डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है।

एक ‘स्पंज शहर’ शहरी बाढ़ और शहरी गर्मी के शमन के तालमेल का एहसास कर सकता है, और इस लाभ को उन देशों में लागू किया जा सकता है जो पहले से ही कम प्रभाव वाली जल प्रबंधन व्यवस्थाओं को स्थापित कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\