देश की खबरें | बिहार के मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, चार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फपुर जिले में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एक खड़ी हुई बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर (बिहार), 25 जून बिहार के मुजफ्फपुर जिले में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एक खड़ी हुई बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बस बरातियों को लेकर जा रही थी और रास्ते में खराब होने के कारण सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी।
अधिकारी के मुताबिक हादसा मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राजमार्ग पर तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ।
उन्होंने बताया, "मोतिहारी से मुजफ्फरपुर के जारंग गांव जा रही बस किसी तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गई थी। उसी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"
उन्होंने कहा, "ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।"
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए नौ लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

