एजेंसी न्यूज

'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता: प्रियंका गांधी वाद्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि देश को जोड़ने के लिए हज़ारों किलोमीटर चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता है. वहीं कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ रविवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया.

'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता: प्रियंका गांधी वाद्रा
Priyanka Gandhi Vadra | Photo: ANI

नयी दिल्ली, 26 मार्च : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को कहा कि देश को जोड़ने के लिए हज़ारों किलोमीटर चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता है. वहीं कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ रविवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया. वाद्रा यहां महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं. राहुल गांधी को 2019 के एक आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दोषी पाये जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया. प्रियंका ने कहा कि समय आ गया है कि "अहंकारी सरकार" के खिलाफ आवाज उठाई जाए क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है और जनता इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी.

राजघाट के बाहर ‘संकल्प सत्याग्रह’ में जमा हुए लोगों से वाद्रा ने कहा, “ मेरे परिवार ने खून से इस देश में लोकतंत्र को सींचा है. हम इस देश में लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. कांग्रेस के महान नेताओं ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी है.” उन्होंने कहा, “ समय आ गया है और हम अब चुप रहने वालों में से नहीं हैं.” वाद्रा ने पूछा कि क्या शहीद प्रधानमंत्री का बेटा देश का अपमान कर सकता है और कहा, “ यह उस प्रधानमंत्री का अपमान है जिसने अपनी जान दे दी.चंडीगढ़, 26 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में उनकी पार्टी की पंजाब और हरियाणा इकाइयों ने रविवार को यहां एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' शुरू किया. दोनों इकाइयां प्रदेश मुख्यालयों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं जिसमें कई वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अडाणी मुद्दे पर संसद में उनके "अगले" भाषण से डर गई थी. यह भी पढ़ें : MP Election 2023: भोपाल पहुंचे जेपी नड्डा ने दिया 200 पार का नारा, सीएम शिवराज की जमकर करी तारीफ

वडिंग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने में लोकसभा सचिवालय ने जल्दबाजी दिखाई है. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख उदय भान ने कहा कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा, “ वे उसकी आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन वे भ्रम में हैं.” केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).