एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका में बर्फीले तूफान के हालात, और अधिक बवंडर उठने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि बुधवार से शुक्रवार तक प्रशांत महासागर में आने वाले तूफान के कारण कैलिफोर्निया और पश्चिम के अन्य भागों में व्यापक बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

विदेश की खबरें | अमेरिका में बर्फीले तूफान के हालात, और अधिक बवंडर उठने का खतरा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि बुधवार से शुक्रवार तक प्रशांत महासागर में आने वाले तूफान के कारण कैलिफोर्निया और पश्चिम के अन्य भागों में व्यापक बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

बुधवार को कैरोलाइना, फ्लोरिडा और वर्जीनिया में तूफान की चेतावनी जारी की गई।

नॉर्थ कैरोलाइना के यूनियन काउंटी के अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पुष्टि की है कि बुधवार को यूनियनविले क्षेत्र में ‘ईएफ1’ बवंडर उठा, जिसके कारण कई ढांचों को क्षति हुई और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जिसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा।

काउंटी के अनुसार, गंभीर मौसमी स्थितियों के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टेक्सास में तेज हवाओं और सूखी वनस्पतियों के कारण राज्य के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी। ‘काउंटी जज’ डेविड क्रेब्स ने कहा कि कॉर्पस क्रिस्टी के पास सैन पैट्रिकियो काउंटी में कम से कम 20 मकान और इमारतों में आग लग गई। हालांकि, किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि बुधवार को दक्षिण मध्य टेक्सास में गंभीर मौसमी परिस्थितियों के कारण अब भी आग लगने की आशंका है।

‘फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम’ के अनुसार, बुधवार को अमेरिकी हवाई अड्डों से आने-जाने वाली लगभग 800 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).