देश की खबरें | हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य हो रही है: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार वापस लौटने लगे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 अप्रैल पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार वापस लौटने लगे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं और लोग वापस लौट रहे हैं। अब तक 19 परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद, दोनों जिला प्रशासन जिलों से चले गए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने शांति के लिए अफवाहों के प्रसार को रोकने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 210 गिरफ्तारियां की गई हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जानकारी की पुष्टि करें। अगर हमें शांति बनाए रखनी है तो अफवाहों पर रोक लगानी होगी।’’

मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियां, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में शुक्रवार से भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

एक मामले में पिता और पुत्र की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए शमीम ने कहा कि एक अलग मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों - दोषियों और तमाशबीनों - को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सटीक पहचान करने में समय लगेगा, लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’

सुबह पुलिस को सार्वजनिक घोषणाएं करते हुए देखा गया, जिसमें दुकानदारों से व्यवसाय फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया और निवासियों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शमीम ने कहा, ‘‘पुलिस की पहली प्राथमिकता मुर्शिदाबाद में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल करना है और हमें विश्वास है कि यह जल्द ही हासिल हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी