देश की खबरें | कश्मीर में हालात 90 के दशक की ओर लौट रहे : पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को कश्मीर में लक्षित हत्या की घटनाओं और बिगड़ते हालात को काबू करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर निशाना साधा।

जम्मू, तीन जून अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को कश्मीर में लक्षित हत्या की घटनाओं और बिगड़ते हालात को काबू करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के दावों के विपरीत घाटी में हालात चिंताजनक हैं और 1990 के दौर की ओर लौट रहे हैं।''

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि निर्दोष लोगों की लक्षित हत्याओं से कश्मीर में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन कश्मीर में लक्षित हत्याओं और बिगड़ती स्थिति को काबू करने में पूरी तरह विफल रहा है।''

उन्होंने कहा कि आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और कश्मीरी पंडित, सिख और जम्मू के डोगरा समेत अल्पसंख्यक समुदाय डर महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''वे सामूहिक पलायन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हालात चिंताजनक हैं और ये 1990 की ओर लौट रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\