विदेश की खबरें | हिंदू भक्ति गीतों के गायक ने ब्राजील की झुग्गी-बस्तियों में योग प्रसार परियोजना का उद्घाटन किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रसिद्ध अमेरिकी गायक कृष्ण दास ने रोसिन्हा झुग्गी बस्ती इलाके में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दास हिंदू भक्ति गीतों के गायन के लिए जाने जाते हैं।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने दास के साथ मिलकर गीत गाए, तालियां बजाईं और नृत्य भी किया।

दास ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि यह कार्यक्रम बहुत समृद्ध और बेहद खूबसूरत था।

दास ने कहा, ‘‘उनके साथ बातचीत करना, गाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना वाकई एक खुशी की बात है क्योंकि आगे बहुत सारी बाधाएं और कठिनाइयां हैं जिनसे पार पाना है।’’

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों में शामिल लुसिएन कोस्टा गोंजागा डी एंड्रेड ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि जैसे मैं किसी दूसरी दुनिया में हूं। मंत्र आत्माओं से भी परे जाकर उदासी को खुशी में बदल देते हैं। यह जादुई अनुभव था।’’

‘योगनाया इंटरनेशनल स्कूल’ की संस्थापक रेनाटा मोजिनी ने कहा कि उन्होंने यह परियोजना विशेष रूप से झुग्गी-बस्ती निवासियों के लिए शुरू की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां अधिकतर लोगों को लगता है कि योग उनके लिए नहीं है। उन्हें लगता है कि योग सिर्फ धनवानों के लिए है लेकिन सच्चाई यह है कि यह सबके लिए है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)