विदेश की खबरें | आग लगने से तबाह हुआ जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, समुद्र अशांत होने से मलबा हटाने में बाधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के समुद्री पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण की प्रमुख दर्शिनी लहन्दापुरा ने कहा, ‘‘फिलहाल पूरा जहाज डूब गया है और अगला चरण यह है कि हमें उसका मलबा हटाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी समुद्र बहुत अशांत है। ऐसे में हम अभी हम कुछ भी नहीं कर सकते।’’

श्रीलंका के समुद्री पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण की प्रमुख दर्शिनी लहन्दापुरा ने कहा, ‘‘फिलहाल पूरा जहाज डूब गया है और अगला चरण यह है कि हमें उसका मलबा हटाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी समुद्र बहुत अशांत है। ऐसे में हम अभी हम कुछ भी नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि जहाज के मालिकों ने वर्तमान मानसून मौसम की समाप्ति तक जहाज के मलबे की देखरेख करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एक देखभाल कंपनी नियुक्त की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई तेल फैला है और उससे कोई प्रदूषण हुआ है तो पूरे क्षेत्र की तब तक देखरेख इस कंपनी द्वारा की जाएगी जब तक कि इसके स्वामी मलबे को हटाने को लेकर कंपनी नियुक्त नहीं करते।

जहाज के मालिकों ने एक बयान में इसकी पुष्टि की कि सिंगापुर के ध्वज वाले एक्स-प्रेस पर्ल का मलबा अब पूरी तरह समुद्र में 21 मीटर की गहराई में तलहटी पर बैठ गया है। बयान में कहा गया है कि किसी तरह के मलबे और तेल बिखरने की स्थिति से निपटने के लिए एक बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है।

रसायनों और खतरनाक माल के 1,486 कंटेनरों के साथ मालवाहक जहाज 21 मई को आग की लपटों में घिर गया था। श्रीलंकाई नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षकों ने संयुक्त रूप से एक अभियान में आग पर काबू पाया, जिसमें कई दिन लगे।

भारत ने 25 मई को श्रीलंकाई नौसेना को आग बुझाने में मदद करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और एक विमान को भेजा था।

पर्यावरणीय क्षति पर, शीर्ष पर्यावरण संरक्षण अधिकारी सिरिपाला अमरसिंघे ने कहा कि अपशिष्ट सामग्री के लगभग 42 कंटेनर जो तटरेखा के साथ बिखरे हुए थे, उन्हें एकत्र किया गया है।

जहाज से जुड़ी घटना के बाद से दर्जनों कछुओं की मौत होने पर एक सवाल का जवाब देते हुए अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उनकी मौत का कारण पता चलेगा।

पर्यावरण मंत्रालय के शीर्ष नौकरशाह अनिल जासिंघे ने कहा कि अनंतिम रूप से यह कहा जा सकता है कि कछुओं की मौत भीषण गर्मी और जहाज के आसपास जहरीले रसायनों की मौजूदगी के कारण हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\