देश की खबरें | उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदन का सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों का सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र कब तक चलेगा अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी है।

लखनऊ, 19 जुलाई उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों का सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र कब तक चलेगा अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दोनों प्रमुख सचिवों ने जारी अधिसूचना में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद की बैठक को 29 जुलाई से आहूत किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अठारहवीं विधानसभा के वर्ष 2024 के दूसरे सत्र के लिए सोमवार, 29 जुलाई, 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे विधान भवन, लखनऊ के विधान सभा मंडप में बैठक के लिए बुलाया है।’’

हाल में हुए आम चुनावों के बाद उप्र विधानमंडल का यह सत्र शुरू होने जा रहा है।

उप्र की 18वीं विधानसभा के गठन के बाद उप्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव निभाते रहे हैं लेकिन उनके लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद चुने जाने और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिये जाने के बाद से उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त है।

संभावना जतायी जा रही है कि मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी शीघ्र ही नये नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\