देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति काफी सुधरी है , आतंकवाद ले रहा है आखरी सांस : उपराज्यपाल सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति काफी सुधरी है क्योंकि यहां आतंकवाद ‘आखिरी सांस ले रहा है।

जम्मू, 23 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति काफी सुधरी है क्योंकि यहां आतंकवाद ‘आखिरी सांस ले रहा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय के कर्मियों को आवास सुविधा प्रदान करने के लिए उन्हें घाटी में सस्ती दरों पर जमीन दी जाएगी।

सिन्हा ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके में माता भद्रकाली मंदिर पर कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ दस साल पहले यहां जैसी सुरक्षा स्थिति थी, उसकी तुलना में अब यहां बहुत ही अच्छी सुरक्षा स्थिति है। विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं कि आतंकवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अतीत में आतंकवादियों ने इस समुदाय के मन में भय पैदा करने के लिए कमजोर कड़ियों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ पड़ोसी देश पूरा प्रयास कर रहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का साया बना रहे। हम कश्मीरी पंडितों एवं अल्पसंख्यकों समेत उन सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं जिनपर संभावित खतरा है। पुलिस और सुरक्षाबल इस लक्ष्य की दिशा में अथक कार्य कर रहे हैं।’’

जम्मू स्थित माता भद्रकाली मंदिर में महानवमी मनायी गयी जिसमें उपराज्यपाल तथा जम्मू के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी पंडितों ने हिस्सा लिया। सिन्हा ने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मियों को आवास की खातिर श्रीनगर में सब्सिडी युक्त दरों पर जमीन दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सुनिश्चित करेंगे कि यह व्यवस्था तेजी से हो। हमारा प्रशासन एवं कार्यालय इस समुदाय की वाजिब चिंताओं के समाधान के वास्ते उनके लिए खुले हैं।’’

उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडित समुदाय के कर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था की गयी है तथा आवंटन तेजी से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरे कश्मीर में ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाएगी । इस संबंध में एक प्रस्ताव गृह मंत्रालय को सौंपा गया है और हमें उस पर त्वरित जवाब की आशा है जिसके बाद क्रियान्वयन होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट