जरुरी जानकारी | एनटीपीसी के मेजा जेवी संयंत्र की दूसरी इकाई का परिचालन 31 जनवरी से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसके संयुक्त उद्यम मेजा उरजा निगम की 660 मेगावाट (मेगावाट) की दूसरी इकाई 31 जनवरी से व्यावसायिक रूप से चालू हो जायेगी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसके संयुक्त उद्यम मेजा उरजा निगम की 660 मेगावाट (मेगावाट) की दूसरी इकाई 31 जनवरी से व्यावसायिक रूप से चालू हो जायेगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया, ‘‘स्वीकृत प्रावधानों और आवश्यक मंजूरियों के आधार पर मेजा तापीय विद्युत स्टेशन की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई 33 जनवरी की सुबह से व्यावसायिक रूप से परिचालित घोषित की जाती है।’’

मेजा तापीय विद्युत स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और एनटीपीसी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है।

इसके साथ, मेजा तापीय विद्युत स्टेशन और एनटीपीसी समूह की कुल वाणिज्यिक क्षमता क्रमशः 1,320 मेगावाट और 63,925 मेगावाट हो जायेगी।

एनटीपीसी लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\