विदेश की खबरें | कलिंग साहित्य उत्सव का दूसरा संस्करण एक सितंबर से काठमांडू में शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत-नेपाल साहित्यिक संबंधों के संदर्भ में भगवान शिव और गौतम बुद्ध की भावना को रेखांकित करने के लिए कलिंग साहित्य उत्सव (केएलएफ) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को नेपाल की राजधानी में शुरू होगा। केएलएफ के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 30 अगस्त भारत-नेपाल साहित्यिक संबंधों के संदर्भ में भगवान शिव और गौतम बुद्ध की भावना को रेखांकित करने के लिए कलिंग साहित्य उत्सव (केएलएफ) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को नेपाल की राजधानी में शुरू होगा। केएलएफ के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

साहित्य उत्सव का आयोजन ओडिशा स्थित केएलएफ द्वारा यशस्वी प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सहयोग से एक से तीन सितंबर तक काठमांडू में किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले नेपाल के विदेश मंत्री एन पी सऊद इस साहित्य उत्सव का उद्घाटन करेंगे।

केएलएफ के संस्थापक और निदेशक रंजन रश्मी के अनुसार, केएलएफ काठमांडू का दूसरा संस्करण दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संवाद के साथ-साथ साहित्यिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है।

इस वर्ष के उत्सव का केंद्रीय विषय ‘शक्ति और भक्ति-सभ्यतागत संबंध: वैश्विक विचार के केंद्र के रूप में नेपाल’ है।

महोत्सव के आधिकारिक पेज पर कहा गया है कि केएलएफ काठमांडू नेपाल-भारत साहित्यिक संबंधों के संदर्भ में भगवान शिव और गौतम बुद्ध की भावना को रेखांकित किया जाएगा।

केएलएफ श्रृंखला-2 में नेपाल, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के 300 से अधिक लेखकों, कवियों और साहित्यकारों के शामिल होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now