देश की खबरें | झारखंड विधानसभा के लिए झामुमो, कांग्रेस की ओर से की गई सीट की पेशकश निराशाजनक : राजद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साझेदारों के बीच दरार खुलकर सामने आ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर लड़ने की घोषणा को लेकर शनिवार को निराशा जताई।
रांची, 19 अक्टूबर झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साझेदारों के बीच दरार खुलकर सामने आ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर लड़ने की घोषणा को लेकर शनिवार को निराशा जताई।
राजद ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दोनों घटकों द्वारा सीट समझौते की घोषणा ‘एकतरफा’ है। पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि ‘‘उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।’’
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 और 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा, ‘‘हम हमें दी गयी सीटों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हैं। यह फैसला एकतरफा है।’’
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस 70 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
झा ने कहा, “हमसे विचार-विमर्श नहीं किया गया। हमारे समक्ष सभी विकल्प खुले हैं।” उन्होंने कहा कि राजद ने झारखंड में कम से कम 15 से 18 सीट की पहचान की है जहां पर वह अकेले अपने दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात दे सकती है।
पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने सात सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से पांच पर वह दूसरे स्थान पर आई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

