रूसी बच्चे से कुकृत्य के आरोपी की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन निवासी एक रूसी भक्त ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि राधाकुण्ड में रहने वाले एक किशोर ने उनके बच्चे के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
मथुरा, 6 सितम्बर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में वृन्दावन निवासी एक रूसी भक्त ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि राधाकुण्ड में रहने वाले एक किशोर ने उनके बच्चे के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .यह भी पढ़े:
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है.थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे (Sanjeev Kumar Dubey) ने बताया, रविवार को वृन्दावन निवासी कृष्णभक्त रूसी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे की एक स्थानीय किशोर से दोस्ती है .
आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व किशोर ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कथित कुकृत्य किया था, लेकिन बालक ने डर की वजह से इस बारे में जानकारी नहीं दी थी और विगत दिनों बेटे ने इस बारे में जानकारी दी .दुबे ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है . उन्होंने बताया कि पीड़ित व आरोपी, क्रमश: नौ एवं 13 साल के हैं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

