देश की खबरें | ओडिशा में ठंड का सितम जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 20 दिसंबर ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि कंधमाल जिले के जी. उदयगिरी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे निचला स्तर है।
उन्होंने बताया कि फुलबनी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, किरेई में 7.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में आठ डिग्री सेल्सियस, अंगुल में आठ डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 8.5 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, तथा रानीताल में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर और कटक में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में पूरे ओडिशा में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

