एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी; बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी; बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़, एक जून पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा और रोहतक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).