विदेश की खबरें | बुद्ध का पवित्र दंत अवशेष 16 साल बाद श्रीलंका में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 18 अप्रैल भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह आयोजन 10 दिनों तक 27 अप्रैल तक जारी रहेगा तथा आम लोग अवशेष स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं।

बयान के अनुसार, भारत सहित 17 देशों के राजदूतों के लिए एक विशेष व्यवस्था के तहत कैंडी तक उनके लिए ट्रेन से यात्रा का इंतजाम किया गया है।

कैंडी स्थित पवित्र दंत मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु महावेला रत्नपाल ने संवाददाताओं को बताया कि हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं के इस अवशेष का दर्शन करने के लिए आने की उम्मीद है।

यह दंत अवशेष इस द्वीपीय देश श्रीलंका के 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

रत्नपाल ने कहा, ‘‘हजारों लोग दो दिन पहले से मंदिर तक पहुंचने वाले तीनों मार्गों पर कतार में खड़े हैं।’’

ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, यह दंत अवशेष 1590 में कैंडी लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\