जरुरी जानकारी | निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर चिंता और घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले को लेकर चिंता और घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.47 पर कमजोर खुली। दिन में कारोबार के दौरान अन्य एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप यह दिन के निचले स्तर 73.53 तक गई। बाद में रुपये की हानि कम हो गई और यह कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले मात्र एक पैसे का लाभ दर्शाती 73.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
पिछले दिन डालर के मुकाबले रुपया 73.35 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 90.14 रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29 लाख नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,29,92,517 हो गई।
वहीं कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

