एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, 10 पैसे मजबूत होकर 73.85 रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के अंत में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे चढ़कर प्रति डॉलर 73.85 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, 10 पैसे मजबूत होकर 73.85 रुपये पर पहुंचा

मुंबई, चार मई रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के अंत में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे चढ़कर प्रति डॉलर 73.85 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.83 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 73.76 और नीचे में 73.97 तक गयी थी।

अंत में विनिमय दर 10 पैसे की मजबूती के साथ 73.85 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। सोमवार को रुपया 73.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत बढ़कर 91.33 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 465.01 अंक की गिरावट के साथ 48,253.51 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.78 डालर प्रति बैरल पर चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).