एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी, 29 पैसे बढ़कर 74.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 74.07 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी, 29 पैसे बढ़कर 74.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 29 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 74.07 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.20 प्रति डॉलर पर खुला। उसके बाद कारोबार के दौरान यह 73.94 से 74.23 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे की तेजी दर्शाता 74.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में यह लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी आई है जिस दौरान रुपया 94 पैसे मजबूत हुआ है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 90.69 हो गया।

उधर, वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.07 प्रतिशत बढ़कर 67.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 766.02 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).