जरुरी जानकारी | रुपया आरंम्भिक गिरावट से उबरकर 14 पैसे की तेजी के साथ 73.95 रुपये पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गयी और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 73.95 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुआ।
मुंबई, तीन मई वैश्विक बाजारों के शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गयी और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 73.95 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर 74.25 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 73.90 और नीचे में 74.33 तक गयी थी।
अंत में विनिमय दर 73.95 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह शुक्रवार के 74.09 के बंद स्तर की तुलना में रुपये में 14 पैसे की तेजी को दर्शाता है।
छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 91.15 अंक रह गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.63 प्रतिशत टूटकर 66.34 डालर प्रति बैरल रह गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

