एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जून घरेलू शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.62 पर खुला और फिर 85.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.66 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.13 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 99.12 अंक की बढ़त के साथ 82,544.33 अंक पर जबकि निफ्टी 32.15 अंक चढ़कर 25,135.35 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,992.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).