एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन सुधार, पैसे की तेजी के साथ 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन सुधार, पैसे की तेजी के साथ 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 24 जून रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.20 पर खुली तथा दिन के कारोबार के दौरान 74.16 रुपये प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.25 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया नौ पैसे बढ़कर 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

रुपया बुधवार को प्रति डालर 74.27 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 91.72 रह गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 75.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 3,156.53 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).