देश की खबरें | सत्तारूढ़ पार्टी बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकती है। पहले मौजूदा विधायकों और विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) को इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है और फिर कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्ति मिल सकती है।

बेंगलुरु, 21 नवंबर कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकती है। पहले मौजूदा विधायकों और विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) को इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है और फिर कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्ति मिल सकती है।

कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्य नेतृत्व के साथ इस कवायद पर चर्चा करने के लिए यहां आये हैं ।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, “ सुरजेवाला आए हैं। पता नहीं इसे (नियुक्तियों को) आज अंतिम रूप दिया जाएगा या नहीं। योजना तो यह है कि पहले चरण में विधायकों और विधान पार्षदों को तथा दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायकों को नियुक्त किया जाए।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि सुरजेवाला यहां पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आए हैं, इनमें ये नियुक्तियां भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “सारी नियुक्तियां एक साथ नहीं हो सकती हैं। इन्हें दो-तीन चरणों में किया जाएगा और इसे हम करेंगे।”

कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आए छह महीने बीत जाने के बावजूद इन बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां नहीं होने से पार्टी में असंतोष है और बेसब्री बढ़ रही है।

मंत्री नहीं बनाए गए विधायक बोर्ड और निगमों में नियुक्ति के लिए उत्सुक हैं और वे नियुक्तियों में देरी से नाखुश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\