देश की खबरें | केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ने राज्यपाल के खिलाफ राजभवन के सामने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने राज्य में विकास और प्रगति में बाधा डालने वाली केंद्र की नीतियों के खिलाफ यहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आधिकारिक निवास राजभवन के सामने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

तिरुवनंतपुरम, 21 सितंबर केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने राज्य में विकास और प्रगति में बाधा डालने वाली केंद्र की नीतियों के खिलाफ यहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आधिकारिक निवास राजभवन के सामने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने राज्यपाल खान पर कई महीने पहले राज्य विधानसभा द्वारा पारित कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करने का भी आरोप लगाया।

एलडीएफ के संयोजक ईपी जयराजन ने कहा कि एक ओर तो केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केरल को वित्तीय रूप से सीमित कर रही है जबकि बहुत चर्चा और बहस के बाद विधानसभा द्वारा पारित कई विधेयकों को खान भाजपा की नीति के तहत रोके हुए हैं।

जयराजन ने विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को भी नहीं बख्शा और राज्य में सरकार द्वारा शुरू की गई विकास गतिविधियों का कथित तौर पर समर्थन नहीं करने का उस पर आरोप लगाया।

उन्होंने यूडीएफ पर राज्य में विकास को बाधित करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आरोप लगाया।

जयराजन ने कहा, “ यहां की एलडीएफ सरकार हमेशा राज्य में लोगों के कल्याण और इसकी प्रगति के लिए काम करती रही है। ”

उन्होंने आरोप लगाया, “ वामपंथी सरकार के प्रयासों से राज्य में हुई प्रगति से भाजपा और यूडीएफ भयभीत है और दोनों को कुछ मुद्दों पर एक साथ आते देखा गया है। इन दोनों ने केरल में प्रगति और विकास का विरोध करने के लिए एक ही रुख अपना लिया है।”

इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे।

एलडीएफ के राज्य के नेताओं और तिरुवनंतपुरम जिले के जन प्रतिनिधियों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जयराजन ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन और राज्य में विझिंजम समुद्री बंदरगाह का निर्माण एलडीएफ सरकार के प्रयासों की वजह से मुमकिन हुआ है।

जयराजन ने कई विधेयकों को रोके रखने के खान के कदम पर सवाल उठाया और इसे अलोकतांत्रिक बताया। इनमें लोकायुक्त संशोधन विधेयक, दो अलग-अलग विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधेयक और कई अन्य विधेयक शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ''राज्यपाल भाजपा शासित केंद्र की नीतियों के अनुरूप कुछ विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान