विदेश की खबरें | आधुनिक अफ्रीका का उदय ‘बहुप्रतीक्षित उम्मीद ' : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि आधुनिक अफ्रीका का उदय "बहुप्रतीक्षित उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लिए गए निर्णय वास्तव में तभी वैश्विक होंगे जब इस महादेश की आवाज पर्याप्त रूप से सुनी जाएगी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख निकायों में सुधार किए जाएंगे।

नैरोबी, 14 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि आधुनिक अफ्रीका का उदय "बहुप्रतीक्षित उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लिए गए निर्णय वास्तव में तभी वैश्विक होंगे जब इस महादेश की आवाज पर्याप्त रूप से सुनी जाएगी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख निकायों में सुधार किए जाएंगे।

जयशंकर ने कहा कि एकजुटता और रणनीति दोनों तौर पर भारत अफ्रीका के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "हमने, अपनी क्षमताओं के अंदर, खुले दिमाग के साथ बड़े दिल से साझेदारी की है। आपकी प्राथमिकताओं से हमारी पहल का मार्गदर्शन होता हैं।"

जयशंकर ने यहां प्रतिष्ठित नैरोबी विश्वविद्यालय में पुनर्निर्मित महात्मा गांधी स्मारक ग्रंथालय के उद्घाटन के मौके पर यह टिप्पणी की। वह प्रमुख पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के मकसद से शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक अफ्रीका का उदय केवल एक महान भावना नहीं है, यह बहुप्रतीक्षित उम्मीद है, यहां तक ​​कि एक गहन गणना भी। एक अरब से अधिक लोगों का यह महादेश जब अपना सही स्थान प्राप्त करेगा, तब अपने ग्रह की पूर्ण विविधता को उचित अभिव्यक्ति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘उसके बाद हम उचित रूप से घोषित कर सकते हैं कि वास्तव में विश्व बहुध्रुवीय है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा किए गए निर्णय वास्तव में तभी वैश्विक होंगे जब अफ्रीका की आवाज पर्याप्त रूप से सुनी जा सकेगी। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख निकायों में सुधार द्वारा सबसे अधिक होनी चाहिए। भारत और केन्या दो साल के लिए सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं।"

विदेश मंत्री जयशंकर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह भारत और केन्या के बीच संबंधों के व्यापक महत्व को प्रतिबिंबित करने का भी समय है। उन्होंने कहा, "इस विश्वविद्यालय के साथ भारत का जुड़ाव दशकों पुराना है और महात्मा गांधी की स्मृति हमारी मजबूत एकजुटता को रेखांकित करने के लिए थी। यह हमें भारतीय विरासत वाले केन्याई लोगों की भी याद दिलाता है जिन्होंने इस विश्वविद्यालय के विकास और सफलता में योगदान दिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\