देश की खबरें | मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का संकल्प लोकसभा में लाना जले पर नमक छिड़कने जैसा : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मणिपुर की उपेक्षा किए जाने’’ के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए लोकसभा में संकल्प लाया जाना जले पर नमक छिड़कने की तरह था।

नयी दिल्ली , तीन अप्रैल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मणिपुर की उपेक्षा किए जाने’’ के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए लोकसभा में संकल्प लाया जाना जले पर नमक छिड़कने की तरह था।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस संकल्प पर चर्चा के लिए सीमित समय दिया गया।

लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प को बुधवार देर रात पारित कर दिया।

हिंसाग्रस्त मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के अनुरूप दो महीने के अंदर राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए एक सांविधिक संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्तुत किया। इसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकृति दे दी।

रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के थाईलैंड दौरे का हवाला देते हुए ‘ एक्स ’ पर पोस्ट किया , ‘‘ बार - बार हवाई सफर करने वाले फिर रवाना हो गए हैं। इस बार वह बैंकॉक में हैं। हर तरह से पूर्व की ओर देखिए , लेकिन मणिपुर की उपेक्षा क्यों जारी है ?’’

उन्होंने कहा , ‘‘ आज तड़के दो बजे लोकसभा में राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा क्यों की गई , जिसमें चर्चा के लिए सिर्फ एक घंटा समय था , लेकिन गृह मंत्री के झूठ और चीजों को तोड़ने - मरोड़ने के लिए पर्याप्त समय था ? यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है। ’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को छठे ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते थाईलैंड के लिए रवाना हुए, इसके बाद वह श्रीलंका जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड