देश की खबरें | कर्नाटक विधानसभा में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भाजपा ने बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को विपक्षी दल भाजपा के बहिर्गमन के बीच केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

बेंगलुरु, 19 मार्च कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को विपक्षी दल भाजपा के बहिर्गमन के बीच केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

यह प्रस्ताव कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल द्वारा पेश किया गया था।

पाटिल ने विधानसभा में प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा, ‘‘यह सदन सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को तुरंत वापस लेकर देश की सर्वसम्मत राय का सम्मान करे, जिसमें ऐसे प्रावधान हैं जो संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।’’

भाजपा विधायकों ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे ‘‘तुष्टीकरण की पराकाष्ठा’’ बताया।

भाजपा के एक विधायक ने कहा, ‘‘हम इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं। यह सरकार पाकिस्तान का पक्ष लेती है और यह मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर उन किसानों की पीड़ा पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया, जिनके भूमि अभिलेखों को वक्फ बोर्ड के पक्ष में बदल दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें