रूस में मृत भारतीय के शव को वापस लाने में हुई देरी की शिकायत लेकर परिजन पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय
राजस्थान के जिस व्यक्ति की पांच महीने पहले रूस में मौत हो गई थी, उसके परिजनों ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय का रुख किया.
कोटा (राजस्थान), 7 दिसंबर : राजस्थान के जिस व्यक्ति की पांच महीने पहले रूस में मौत हो गई थी, उसके परिजनों ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय का रुख किया.
बूंदी से कांग्रेस के एक नेता के अनुसार, परिजनों ने मांग की है कि मृतक गरासिया के शव को भारत वापस लाने में देरी के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए. यह भी पढ़ें : कांग्रेस लोगों को धोखा देने के लिए जानी जाती है: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
हितेंद्र गरासिया (46) राजस्थान के उदयपुर जिले के गोडवा गांव का निवासी था और वह अप्रैल में रोजगार के सिलसिले में रूस गया था जहां उसकी मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

