एजेंसी न्यूज

UP: बरेली जिले में दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों पर थाने में महिला सिपाही से मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी की गिरफ्तारी से नाराज उसके परिजनों को थाने में घुसकर पहरे पर तैनात एक महिला सिपाही से मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

UP: बरेली जिले में दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों पर थाने में महिला सिपाही से मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

बरेली (उप्र), आठ मई: बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी की गिरफ्तारी से नाराज उसके परिजनों को थाने में घुसकर पहरे पर तैनात एक महिला सिपाही से मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) राजकुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि इसी साल 20 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शीशगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया था. यह भी पढ़ें: UP Shocker: कन्नौज में 7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद आंख फोड़ने के साथ ही प्राइवेट पार्ट भी काटा, तड़प कर मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को इस मामले में आरोपी शब्बू (23) को गिरफ्तार किया था. अग्रवाल के अनुसार शब्बू के पकड़े जाने की सूचना पर उसके परिजन शब्बर, शहनाज, तरन्नुम, फूल जहां और शैदान थाने पहुंचे और शब्बू को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. अधिकारी के अनुसार परिजनों ने शब्बू को पुलिस से छुड़ाकर ले जाने की कोशिश की.

अग्रवाल ने बताया कि पहरे पर तैनात महिला सिपाही निशा ने शब्बू और उसके परिजन को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी. उन्होंने कहा कि महिला सिपाही की चीख-पकार सुनकर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाया और शब्बू और उसके परिजन को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए परिजन के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 225 (आरोपी को छुड़ाने), 353 (सरकारी काम में बाधा डालने), 147 (उपद्रव) और 504 (शांतिभंग करने) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तथा शब्बू को जेल भेज दिया है.

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).