Rajasthan: चोरी करने आये रिश्तेदार ने सास, बहू की धारदार हथियार से हत्या की
राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार की रात चोरी करने आये एक रिश्तेदार युवक ने सास, बहू की धारदार हथियार से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
जयपुर, 5 अक्टूबर : राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले में सोमवार की रात चोरी करने आये एक रिश्तेदार युवक ने सास, बहू की धारदार हथियार से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरूख खान कतर में मजदूरी करने वाले बुदे खान के मकान में चोरी की नियत से घुसा लेकिन बुदे खान की पत्नी रहीसा (50) जाग गई और उसने अलमारी से बहुमुल्य सामान की चोरी करते आरोपी को पकड लिया. चूरू पुलिस अधीक्षक नारायण तोगस ने बताया, ‘‘ उसके बाद आरोपी खान ने चाकू से रहीसा पर हमला कर दिया.
रहीसा की बहू यास्मीन (25) भी इस बीच जाग गई थी, आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.’’ उन्होंने बताया कि उसी दौरान महिलाओं का शोर सुनकर पडोसी उनके घर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि यह घटना यास्मीन की 9 वर्षीय बेटी सामने घटी क्योंकि वह भी जाग गई थी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने की ‘वुमन4क्लाइमेट’ कार्यक्रम की शुरुआत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘‘आरोपी को चूरू सीमा के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है.’’ उन्होंने बताया कि बुदे खान और उसका बेटा तथा मृतका यास्मीन का पति साजिद दोनों कतर में काम करते है. दोनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपे जायेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

