देश की खबरें | असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है : साक्षी महाराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को तथाकथित किसान बताते हुए मंगलवार को कहा कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ, 29 दिसम्बर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को तथाकथित किसान बताते हुए मंगलवार को कहा कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है।

उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर चल रही राजनीति की निंदा करते हुए कहा कि सिंघू बॉर्डर और पंजाब को छोड़ दें तो कहीं भी कृषि कानूनों का कोई विरोध नहीं है। आंदोलन कर रहे किसान वास्तव में किसान हैं कि नहीं इस बात का सर्वेक्षण होना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है।

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर दिल्ली जा रहे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने यहां सदर स्थित शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में उत्पात सिर्फ सिंघू बॉर्डर पर हो रहा है। किसान आंदोलन में शामिल नहीं हैं।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के मंदिर, गंगा और हिंदू आस्था को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी की आस्था के साथ कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है। मंदिर और पूजा पर उंगली उठाना अनुचित है। इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश का विभाजन हुआ तब पाकिस्तान में पांच करोड़ हिंदू था, आज पाकिस्तान में 50 लाख हिंदू भी नहीं हैं। हिंदुस्तान में दो करोड़ मुसलमान थे, आज हिंदुस्तान में 32 करोड़ मुसलमान हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए।

साक्षी महाराज ने कहा जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाएगा जिसमें ‘हम दो, हमारे दो और उनके भी दो और सबके दो’ का सिद्धांत लागू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड