विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री 16 सितंबर को 10 दिवसीय अमेरिका और चीन की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 15 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड 16 सितंबर को अमेरिका और चीन की 10 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री प्रचंड ने मंगलवार को यहां प्रमुख अखबारों के संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि वह पहले अमेरिका जाएंगे, जहां वह 18 सितंबर से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार प्रचंड न्यूयॉर्क में 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

अमेरिका में पांच दिन के प्रवास के बाद प्रचंड बीजिंग जाएंगे और चार दिन की चीन की यात्रा करेंगे।

बीजिंग में आयोजित एशियाई खेलों में शामिल होने वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में प्रधानमंत्री वहां उच्चस्तरीय राजनीतिक वार्ता में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रचंड वहां चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात कर सकते हैं।

प्रचंड अमेरिका और चीन की दस दिन की यात्रा समाप्त करते हुए 25 सितंबर को काठमांडू लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)