एजेंसी न्यूज

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी और अपने दादा व डॉक्टरों के नाम पर रखा पुत्र का नाम

इन दोनों चिकित्सकों ने कोविड-19 संक्रमण का उपचार करते हुए बोरिस जॉनसन की जान बचाई थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी और अपने दादा व डॉक्टरों के नाम पर रखा पुत्र का नाम

लंदन, दो मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने-अपने दादा और दो चिकित्सकों के नाम पर अपने नवजात पुत्र का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस रखा।

इन दोनों चिकित्सकों ने कोविड-19 संक्रमण का उपचार करते हुए बोरिस जॉनसन की जान बचाई थी।

सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए 32 वर्षीय साइमंड्स ने कहा कि शिशु का नाम उनके दादा लॉरी, जॉनसन के दादा विल्फ्रेड और पिछले महीने जॉनसन का इलाज करने वाले डॉक्टरों निक प्राइस और निक हार्ट के नाम (निकोलस) पर रखा गया है।

विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन का जन्म बुधवार को लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कालेज अस्पताल में हुआ था।

इंस्टाग्राम पर शिशु के नाम की घोषणा करते हुए साइमंड्स ने अस्पताल के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा, “मैं बहुत खुश हूं।”

बच्चे के जन्म से कुछ सप्ताह पहले ही 55 वर्षीय जॉनसन को सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी दी गई थी जहां उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री जॉनसन के कामकाज संभालने के दो दिन बाद ही उनके पुत्र का जन्म हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).