देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘डीपी’ में तिरंगे की तस्वीर लगाने की लोगों से की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया।

मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी’ में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है।

इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें, जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।"

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें।

इसी तरह का अभियान पिछले साल भी शुरू किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\