जरुरी जानकारी | वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कीमतों में तेज उछाल के मद्देनजर शुक्रवार को 578 रुपये की बढ़त के साथ 6,311 रुपये प्रति बैरल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 13 जून वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कीमतों में तेज उछाल के मद्देनजर शुक्रवार को 578 रुपये की बढ़त के साथ 6,311 रुपये प्रति बैरल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जुलाई में आपूर्ति वाले कच्चे तेल का भाव 578 रुपये यानी 10.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,311 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि, बाद में यह 423 रुपये या 7.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,156 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 6,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं और प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं ने कच्चे तेल के वायदा कारोबार में मजबूत खरीदारी को बढ़ावा दिया है।
इज़राइल के ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आई है।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 6.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.20 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 6.85 प्रतिशत चढ़कर 74.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

