ताजा खबरें | पूर्ववर्ती सरकारें विकास व कामकाज के मामले में उनकी सरकार से मुकाबला नही कर पायेगी:योगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई तेज होगी ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई तेज होगी ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया सदर एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्रों के सरहद पर स्थित भरसौटा गाँव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते कहा कि सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में तीन साल ही काम किया है, दो साल कोरोना महामारी ने समाप्त कर दिया ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा एवं बसपा की पूर्ववर्ती सभी सरकारें अपने सारे कार्यकाल को मिलाकर विकास एवं कामकाज के मामले में उनकी सरकार से मुकाबला नही कर पायेगी ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीत चुके विधानसभा चुनाव के चार चरणों ने परिणाम तय कर दिया है तथा पांचवे चरण का चुनाव परिणाम निश्चित कर देंगे । वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि परिणाम का एहसास सपा को हो गया है और सपा के नेता अभी से इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया एवं नेपाल जाने का टिकट बुक करा रहे हैं । ।

उन्होंने इलाहाबाद का प्रयागराज व फैजाबाद का अयोध्या नामकरण करने को सही ठहराते हुए कहा , ‘‘ सरकार ने प्रदेश को नयी पहचान दी है । सपा की पूर्ववर्ती सरकार में विकास के नाम पर कब्रिस्तान के चाहरदिवारी का निर्माण एवं सैफई महोत्सव कराया जाता था । भाजपा सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव , काशी में देव दीपावली व मथुरा में होली का रंगोत्सव कराया तथा मंदिरों का सुंदरीकरण किया ।’’

योगी ने बुलडोजर से कार्रवाई को भी सही ठहराया तथा कहा कि माफिया गरीबों एवं विकास की धनराशि को हड़प जाते रहे हैं, इन्हें आरती की थाली तो नही दिखाई जाएगी , इनके विरुद्ध बुलडोजर ही तो चलेगा । उन्होंने प्रदेश के सारे बुलडोजर की गिनती करा ली है तथा हर जिले में बुलडोजर खड़ा कर दिया है ।

उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यो व उपलब्धियों का उल्लेख करते सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर तीखे हमले किये ।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\