देश की खबरें | राष्ट्रपति ने एन टी रामा राव के शताब्दी वर्ष पर स्मृति सिक्का जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामा राव के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को एक स्मृति सिक्का जारी किया ।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामा राव के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को एक स्मृति सिक्का जारी किया ।

राष्ट्रपति ने कहा कि रामाराव ने एक अभिनेता के रूप में पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत किया और असाधारण व्यक्तित्व एवं अपनी कर्मठता के बल पर भारतीय राजनीति के एक अनोखे अध्याय की रचना की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजिक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय नन्दमूरि तारक रामा राव जी को लोग स्नेह और सम्मान के साथ एनटीआर के नाम से याद करते हैं तथा उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी स्मृति को वह नमन करती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दिवंगत एन.टी. रामा राव ने तेलुगु फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध बनाया। उन्होंने रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत रूप प्रदान किया था। उनके द्वारा अभिनीत प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र इतने सजीव बन पड़े थे कि लोग रामा राव जी को पूजने लगे थे।’’

मुर्मू ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में उनकी लोकप्रियता, एक जन-सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक बनी रही।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिवंगत एन.टी. रामा राव ने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कर्मठता के बल पर भारतीय राजनीति के एक अनोखे अध्याय की रचना की तथा उनके द्वारा चलाये गए जन-कल्याण के अनेक कार्यक्रम आज भी याद किये जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया है कि एक फिल्म में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, दुर्योधन और कर्ण तीनों भूमिकाओं में अद्भुत अभिनय किया था तथा सामान्य लोगों के दुख-दर्द को भी अपने अभिनय से अभिव्यक्त किया था।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एन.टी. रामा राव ने अपनी एक फिल्म ‘मनुषुलु अन्ता वोक्कटे’ (सभी मनुष्य एक समान हैं) द्वारा सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया था।

राष्ट्रपति ने एनटीआर पर स्मृति सिक्का लाने के लिए वित्त मंत्रालय की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\