जरुरी जानकारी | आरबीआई की नीतिगत कार्रवाई में बारीकी जरूरी, ये एकतरफा नहीं हो सकती: दास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक को मौद्रिक नीति तय करते समय कई परस्पर विरोधी उद्देश्यों को साधना पड़ता है और उसकी कार्रवाई में बारीकी जरूरी है तथा ये एकतरफा नहीं हो सकती।

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक को मौद्रिक नीति तय करते समय कई परस्पर विरोधी उद्देश्यों को साधना पड़ता है और उसकी कार्रवाई में बारीकी जरूरी है तथा ये एकतरफा नहीं हो सकती।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा, जबकि टिकाऊ आधार पर वृद्धि को बहाल करने के लिए उदार रुख को आगे बढ़ाया।

केंद्रीय बैंक ने 2021-22 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21.4 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.3 प्रतिशत और जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत अनुमानित है।

आरबीआई ने सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति के 2021-22 के दौरान 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह दूसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.8 प्रतिशत रह सकती है। पहली तिमाही के दौरान सीपीआई मुद्रास्फीति के 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

दास ने कहा, ‘‘ये असाधारण वक्त हैं, जिससे हम निपट रहे हैं। कई धाराएं और विपरीत धाराएं हैं। कई परस्पर विरोधी उद्देश्य हैं, जिन्हें रिजर्व बैंक को साधना है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इसलिए, आरबीआई की नीतिगत कार्रवाई में बारीकी जरूरी है तथा ये एकतरफा नहीं हो सकती। यह एक बारीक नीति प्रतिक्रिया होनी चाहिए, और हमने ठीक यही करने की कोशिश की है।’’

उनसे पूछा गया था कि क्या उच्च मुद्रास्फीति और लगातार उदार रुख परस्पर विरोधी संकेत देते हैं।

आरबीआई ने सीपीआई मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें दो प्रतिशत का उतार-चढ़ाव हो सकता है। जून 2021 में सीपीआई मुद्रास्फीति 6.26 प्रतिशत थी, जो मई 2021 में 6.3 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड