देश की खबरें | दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला को गोली मारने का आरोप : हत्या का मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव में गौकशी की सूचना मिलने पर पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक टीम ने दबिश दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव में गौकशी की सूचना मिलने पर पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक टीम ने दबिश दी थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने गोली चलायी, जिससे रोशनी (50) नामक महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजन की तहरीर पर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

इससे पहले, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया था कि इस मामले में सिद्धार्थ नगर थाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

परिजन ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस और एसओजी की टीम उनके घर आई और टार्च जलाकर घर में सो रहे अब्‍दुल रहमान को उठाया और उसे अपने साथ लेकर जाने लगे। उन्होंने बताया कि अब्‍दुल रहमान की मां रोशनी (50) ने पुलिस का विरोध किया और बेटे को ले जाने की वजह पूछने लगी।

उन्होंने बताया कि जब रोशनी ने अपने बेटे को पुलिस वालों से छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने कथित रूप से उस पर गोली चला दी। उसके बाद पुलिस टीम रहमान को लेकर चली गई।

उन्होंने बताया कि रोशनी को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रोशनी के बेटे अतीकुर्रहमान का कहना है कि उन्हें या उनके परिवार को यह नहीं पता कि पुलिसकर्मी किस जुर्म में उनके भाई को गिरफ्तार करने आए थे, जबकि वे सभी लोग शनिवार को ही मुंबई से गांव में अपनी बहन की शादी करने के लिए आए थे।

सं आनन्द सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान