एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस ने संभल में किया तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, धोखाधड़ी और शोषण के आरोप में 14 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए 'धन वर्षा' का झांसा देकर ठगने और महिलाओं तथा लड़कियों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुलिस ने संभल में किया तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, धोखाधड़ी और शोषण के आरोप में 14 गिरफ्तार

संभल, 28 मार्च उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए 'धन वर्षा' का झांसा देकर ठगने और महिलाओं तथा लड़कियों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एटा, आगरा और फिरोजाबाद में पिछले सात-आठ वर्षों से सक्रिय इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला 21 मार्च को तब सामने आया जब राजपाल नामक व्यक्ति धनारी पुलिस स्टेशन पहुंचा।

विश्नोई ने कहा, "राजपाल ने हमें बताया कि एक समूह उसे तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। वह बड़ी मुश्किल से जान बचा कर वहां से भाग निकला है।"

राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गिरोह नकदी से भरे कमरों के फर्जी वीडियो दिखाकर लोगों को लालच देता था और कथित "अलौकिक" साधनों के जरिए उन्हें पांच करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक वापस देने का वादा करता था।

पुलिस ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी के अलावा गिरोह के लोग अनुष्ठान के बहाने महिलाओं और युवतियों का यौन शोषण भी करते थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रिंकू, अजब सिंह, दुर्जन, संतोष, रघुवीर, आकाश, कप्तान सिंह, संजय चौहान, डीएन त्रिपाठी, जय प्रकाश, सोनू और लाल सिंह शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).