देश की खबरें | हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र से मथुरा आया खिलाड़ी यमुना में डूबा, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र के जलगांव से आए युवक की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई।
मथुरा (उप्र), छह जून मथुरा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने महाराष्ट्र के जलगांव से आए युवक की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हॉकी टीम के कई सदस्य सुबह वृन्दावन भ्रमण के पश्चात युगल घाट पर यमुना नदी में नहाने गए थे। उन्हीं में शामिल अर्णव (20) अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा।
साथियों के शोर मचाने पर किनारे पर मौजूद नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद उसकी लाश बरामद हुई।
युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

